Mumbai:- आर. सी. एफ. की बड़ी कामयाबी, आर. सी. एफ. पुलिस थाना क्षेत्र से एक युवक एक देसी कट्टा , दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

Mumbai:- आर. सी. एफ. की बड़ी कामयाबी, आर. सी. एफ. पुलिस थाना क्षेत्र से एक युवक एक देसी कट्टा , दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार। 



मुंबई चेम्बूर वाशिनाका विभाग में आर. सी. एफ. पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। 30 वर्षीय युवक को आर. सी. एफ. पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ वाशिनाका के शिवजी नगर में धर दबोचा ।  


न्यूज़ परफेक्ट २४ की रिपोर्ट। 


दिनांक 30/09/2021 की देर रात आर. सी. एफ. पुलिस की गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी  स. पो .नि. कालेकर व  उनकी टीम  गोपनीय सुचना के तहत 30 वर्षीय मुहम्मद साऱीफ मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को आर. सी. एफ. पुलिस की टीम ने शिवजी नगर वाशिनाका से एक देसी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस के साथ धर दबोचा। आर. सी. एफ. पुलिस आगे की जाँच में युवक से पूछताछ में जुटी हुई है, इस गैंग को चलाने वाला  कोई मुखिया है क्या, गैंग वाले देशी कट्टा बेचने का धंदा करता है क्या, कहाँ से कट्टा लाते है और कौन सप्लाई करता है। आखिर यह युवक व इसकी गैंग किस वारदात को अंजाम देना चाहते थे। यह सब सवालों के जवाबों के लिए पूरी पुलिस की टीम जुटी हुई है।    इन सब बातों का  खुलासा जाँच और पूछताछ के बाद पता चलेगा। आर. सी. एफ. पुलिस ने इस युवक को मकोका ( महाराष्ट्र कन्ट्रोल ऑफ़ऑर्गनाइज़ क्राइम एक्ट 2999 ) के तहत गिरफ्तार कर लिया। मा. श्री. संजय दगडे, अपर पुलिस आयुक्त सो. पूर्व प्रादेशिक विभाग  मुंबई, मा. श्री. कृष्ण कांत उपाध्याय , पुलिस उप आयुक्त सो. परिमंडल -६ चेम्बूर मुंबई व  मा. श्री. फिरोज बागवान, सहायक पुलिस आयुक्त ट्राम्बे विभाग मुंबई इनके मार्गदर्शन से आर. सी. एफ. पुलिस थानेके वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  विलास दातीर गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी स. पो. नि. सागर कालेकर पो. ह. क्र. 29875 /वाणी,पो. ना. क्र.980073 /पवार ,पो. ना. क्र.050857 /पाटील,पो. शी. क्र.080745 / साबले पो. शी. क्र.090983 /भावसागर व पो. शी. क्र.230079/खांडके इन्होने की है। आरोपी से पूछताछ जारी है किस वारदात को  अंजाम देने की तैयारी में था और इसके साथ कौन कौन लोग शामिल है ये जाँच के बाद ही पता चलेगा 

Post a Comment

0 Comments