कंगना रनौत का फिर विवादित बयान: वरुण गांधी के ट्वीट पर लिखा-आजादी महात्मा गांधी के कटोरे में भीख में मिली।

कंगना रनौत  का फिर विवादित बयान: वरुण गांधी के ट्वीट पर लिखा-आजादी महात्मा गांधी के कटोरे में भीख में मिली।



एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कंगना रनौत ने भारत की आजादी को लेकर बेहद विवादित बयान दे दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कहा है कि भारत को 2014 में आजादी मिली और 1947 में जो मिला वह भीख  था। 

न्यूज़ परफेक्ट 24 की रिपोर्ट 

मुंबई। विवादित बयानबाजी के लिए मशहूर हो चुकी बालीवुड अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत  को भारत की आजादी की दिए गए अपने बयान पर जरा भी अफसोस नहीं है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कमेंट पर उन्होंने पलटवार करते हुए महात्मा गांधी को भी अपने विवादों में घसीट लाया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण गांधी के ट्वीट को शेयर कर फिर लिखा है कि आजादी महात्मा गांधी के कटोरे में भीख में मिली।

कंगना ने वरुण गांधी का ट्वीट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है... जबकि मैंने साफतौर पर कहा था कि 1857 की क्रांति को नियंत्रित किया गया था जिसकी वजह से ब्रिटिश शासन की तरफ से और अत्याचार और निर्दयता की गई थी। और करीब एक सदी बाद हमें आजादी दी गई वह भी गांधी की भीख पर। 

दरअसल, एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कंगना रनौत ने भारत की आजादी को लेकर बेहद विवादित बयान दे दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कहा है कि भारत को 2014 में आजादी मिली और 1947 में जो मिला वह भीख  था।

Post a Comment

0 Comments