पीयूष गोयल के राजसभा में बिहार पर टिप्पणी को लेकर एक बार फिर राजनितिक गलयारो में घमासान मचा हुआ है।

पीयूष गोयल के  राजसभा में बिहार पर टिप्पणी को लेकर एक बार फिर राजनितिक गलयारो में घमासान मचा हुआ है। 



मुंबई न्यूज़ परफेक्ट 24 


मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, 'इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे'। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की कथित टिप्पणी से बिहार के अपमान को लेकर मामला गर्मा गया है। राजद नेता व राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा है कि वे गोयल को माफी मांगने का निर्देश दें। 

मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, 'इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे'। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। झा ने पत्र में लिखा कि किसी को विश्वास नहीं होगा कि उच्च सदन के नेता जैसा व्यक्ति देश के महानतम राज्यों में से एक के बारे में ऐसी राय रखता है। गोयल का यह बयान बिहार के प्रति केंद्र के अपमानजनक दृष्टिकोण का व्यक्त करता है। झा ने कहा कि बिहार को लेकर लंबे समय से जारी पूर्वाग्रह व उपेक्षा को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय सहानुभूति और चिंता की जरूरत है न कि ऐसी असंवदेनशीलता की। गोयल का बयान पूरी तरह अनुचित है।

Post a Comment

0 Comments