यूपी बलिया के मर्ची में संत रविदास के मंदिर को मनुवादियों द्वारा जलाने की देश बचाओ अभियान ने किया घोर निंदा, आक्रोश व्यक्त।

यूपी बलिया के मर्ची में संत रविदास के मंदिर को मनुवादियों द्वारा जलाने की देश बचाओ अभियान ने किया घोर निंदा, आक्रोश व्यक्त।



संत रविदास का विचार आज भी प्रसांगिक, मनु वादियों का कुकृत्य कायरता पूर्ण, दोषी का जल्द हो गिरफ्तारी - किरण देव यादव।


खगड़िया। 


देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, महासचिव उमेश ठाकुर, महिला सेल के अध्यक्ष मधुबाला ने उत्तर प्रदेश के बलिया मर्ची में संत शिरोमणि रविदास मंदिर में मनुवादियों द्वारा आग लगाकर होलिका दहन के रात जलाने की घोर निंदा किया।

नेताओं ने कहा कि मनु वादियों द्वारा मंदिर को जलाना कायरता दुर्भावना एवं मानसिक विकलांगता का परिचायक है। मनु वादियों ने भले मंदिर को जला दिया किंतु महासंत रविदास के विचारों को जलाया नहीं जा सकता।

श्री यादव ने घटना का उच्च स्तरीय जांच करने, दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने, तथा संत रविदास का पक्का भवन मंदिर बनाने की मांग सरकार एवं प्रशासन से किया। नेताओं ने कहा कि मनुवादी, संत रविदास जी के प्रतिमा से इतना डरते हैं तो जब वे जीवित होंगे तो उनसे मनुवादी कितना डरते होंगे, कल्पना की जा सकती है। मनु वादियों के उक्त कुकृत्य घटना से साफ झलकती है कि संत रविदास का विचार प्रसांगिक एवं अनुकरणीय है। नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे देश में उक्त सवालों को लेकर मनु वादियों के कुकृत्य के खिलाफ आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में मनु वादियों के उक्त कुकृत्य के खिलाफ योगी सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments